Sohail Khan के साले से दामन छुड़ाने के बाद इस मुंडे पर आया Sonakshi Sinha का दिल!!
Sonakshi dating Zaheer Iqbal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। एक-एक करके सभी जाने-माने सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते दिनों फैंस ने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी देखी, जिसके बाद सभी सोच रहे हैं कि अगला नम्बर किसका है? अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्द ही अपने रिलेशन को ऑफिशियल करने के मूड में हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिनों पहले कलाकार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा सकते हैं।
लम्बे समय से उड़ रही है जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा के रिलेशन की अफवाह
जहीर इकबाल की पहली फिल्म नोटबुक के साथ ही ऐसी अफवाहें शुरू हो गई थीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का एक डांसिंग वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक साथ धमाल मचाते देखे गए थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने यह मान लिया था कि दोनों रिलेशन में हैं लेकिन इन्होंने कभी भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी।
सोनाक्षी सिन्हा कभी करती थीं सोहेले खान के साले को डेट
एक जमाना था जब सोनाक्षी सिन्हा सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा को डेट करती थीं। बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर डेट पर भी देखे गए थे। लम्बे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद इन्होंने ब्रेकअप कर लिया। बंटी और सोनाक्षी के बीच किस कारण दूरियां आईं, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन इतना पक्का है कि इन दोनों स्टार्स की राहें अलग हो चुकी हैं। वैसे आपको सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mEXobR
https://ift.tt/32OMCZx

Comments
Post a Comment