Shahid Kapoor ने Jersey के लिए दी बड़ी कुर्बानी, फीस पर ही चला दिया चाकू

Shahid Kapoor slashed his fees for Jersey: बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जल्दी ही अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी (Jersey) को लेकर सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इस फिल्म को मेकर्स पहले 31 दिसंबर को ही रिलीज कर रहे थे। लेकिन अब ये फिल्म तय वक्त पर सिनेमाघर नहीं पहुंच पाएगी। फिल्म निर्माताओं ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। इसका ऐलान मेकर्स ने एक बयान जारी करके किया था। इसके बाद से ही कयास लग रहे हैं कि मौजूदा हालातों को देखते हुए ये फिल्म शायद ही सिनेमाघर का मुंह देख पाए। संभव है कि मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज कर दें।

ऐसे में फिल्म स्टार शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म को थियेटर तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। खबर है कि फिल्म स्टार शाहिद कपूर ने इस फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज के लिए अपनी फीस में भारी कटौती कर दी है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर ने इस फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जा सके, और इसके लिए फिल्म को हुए नुकसान की भरपाई के लिए अपनी फीस में कटौती करने का प्रस्ताव रख दिया है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की संभावनाएं तलाशी जा रही थी। मेकर्स और ओटीटी मालिकों के बीच बातचीत भी हुई थी। जो इस फिल्म को 31 दिसंबर के दिन रिलीज करने पर मोटी रकम देने को भी तैयार थे। इस पर शाहिद कपूर ने अपना तर्क देते हुए और रुकने के लिए कहा।

सूत्र ने बताया, 'शाहिद कपूर ने जर्सी के लिए 31 करोड़ चार्ज किए है। और उन्होंने बिना किसी झिझक के मेकर्स को कहा है कि वो अपनी फीस में फिल्म को हुए नुकसान के मुताबिक कटौती कर सकते हैं। फिल्म की रिलीज देर से होने पर जो नुकसान होगा वो नुकसाल अपनी फीस में से पे करेंगे। अगर फिल्म को 5 करोड़ का घाटा होता है तो वो अपनी फीस में 5 करोड़ रुपये घटा देंगे। अगर 10 करोड़ का नुकसान होता है तो वो 10 करोड़ रुपये घटा देंगे। उनके लिए जर्सी बेहद खास फिल्म है। वो कॉन्फिडेंट है कि ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और वो इसे देखने जरूर थियेटर पर आएंगे। जिसके बाद मेकर्स ने शाहिद कपूर की बात मानते हुए फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया है।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/319mwjA
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म