Aamir Khan और Fatima Sana Shaikh की शादी की FAKE PICS हुईं वायरल
Aamir Khan and Fatima Sana Shaikh's Fake Wedding Photo: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने इस साल अपनी दूसरी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) से तलाक लेने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर तमाम बातें उठ रही हैं। ये तक कहा जा रहा था कि आमिर दंगल स्टार फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) से शादी कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब दोनों की शादी की फोटो भी सामने आ गई। सोशल मीडिया पर अब फेक वायरल फोटो में कहा जा रहा है कि आमरी ने फातिमा से शादी कर ली है।
फोटो में आमिर खान सफेद कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। जबकि फातिमा सना शेख ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है। वहीं फातिमा की मांग में सिंदूर भी दिख रहा है। आपको बता दें कि ये पूरी तरह से नकली फोटो है और इसे एडिट किया है। लोग इस गलत फोटो को शेयर करते हुए कह रहे हैं कि आमिर ने तीसरी शादी कर ली है। जबकि असल में ये फोटो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की एंगेजमेंट की है जब आमिर खान और किरण राव एक साथ पहुंचे थे। एडिट की हुई फोटो में किरण राव के चेहरे की जगह फातिमा का चेहरा लगाया गया है।
आपको बता दें कि तीन जुलाई को आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से आधिकारिक तौर पर अलग होने का ऐलान किया था। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्म में आपको करीना कपूर और मोना सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3H71AZP
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment