Katrina Kaif की शादी होते ही Salman Khan की जिंदगी में हुई इस विदेशी हसीना की एंट्री!!

Samantha Lockwood joins Salman B'day party: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बीते दिनों ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ राजस्थान में शादी रचाई है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान गए थे, जिनके सामने इन्होंने 7 फेरे लिए। कटरीना कैफ एक जमाने में सलमान खान (Salman Khan) के काफी करीब थीं। उन दिनों ऐसी खबरें उड़ती थीं कि सलमान खान और कटरीना कैफ एक-दूसरे से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी का फैसला कर सकते हैं। ये खबरें कभी सच साबित नहीं हुईं और अब कटरीना कैफ विक्की कौशल की दुल्हनिया बन चुकी हैं।

कटरीना कैफ ने जैसे ही विक्की कौशल का हाथ थामा, वैसे ही सलमान खान के फैंस पूछने लगे कि क्या भाईजान हमेशा के लिए अकेले हो गए हैं? सलमान खान (Salman Khan) के इन फैंस को बीती रात इस सवाल का जवाब मिला। बीती रात सलमान खान की बर्थडे पार्टी में एक विदेशी बाला ने सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसे पहले कभी भाईजान की पार्टियों में नहीं दिखा गया था।

बीती रात सलमान खान की बर्थडे पार्टी में समांथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) पहुंची थीं, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। कुछ वक्त पहले ही ये हसीना भारत आई है और इसे सीधे भाईजान की पार्टी में एंट्री मिल गई है। कई लोग इस दोस्तों को अलग नजरिए से देख रहे हैं और बोल रहे हैं कि कटरीना कैफ के बाद भाईजान की जिंदगी में समांथा लॉकवुड की एंट्री हो गई है।

समांथा को बॉलीवुड में काम दिलाएंगे सलमान खान
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि सलमान खान समांथा लॉकवुड को बॉलीवुड में काम दिलाने में मदद कर रहे हैं। सलमान खान ने कई हसीनाओं को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है, जिन्होंने काफी नाम कमाया है। समांथा लॉकवुड बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं और इसमें भाईजान उनकी मदद कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3z1q97M
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म