Akshay Kumar की फिल्म Ajnabee के प्रोड्यूसर Vijay Galani का हुआ निधन, लंदन में करवा रहे थे इलाज

Akshay Kumar's film Ajnabee fame producer Vijay Galani dies: बॉलीवुड फिल्मी गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर को फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए कंफर्म किया है। विजय गिलानी (Vijay Galani) काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उनका इलाज लंदन में चल रहा था। हालांकि वो मौत और जिंदगी की ये जंग हार गए है। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पर विजय गिलानी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद, मेरे प्यारे दोस्त विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों को सांत्वना। ओइ्म शांति।' यहां देखें पोस्ट

अक्षय कुमार की फिल्म अजनबी को कर चुके हैं प्रोड्यूस

बता दें कि विजय गलानी जाने-माने फिल्म निर्माता है। जो कई बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। विजय गलानी ने अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर फिल्म अजनबी (Ajnabee) को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा वो सलमान खान स्टारर फिल्म वीर के भी निर्माता थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सूर्यवंशी, अचानक और बचके रहना रे बाबा जैसी फिल्में भी प्रोड्यूस की थी।

बॉलीवुड में छाई दुख की लहर

विजय गलानी की मौत की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। विजय गिलानी की मौत की खबर पर दुख जताते हुए उनके दोस्त रजत रवाली ने कहा, 'ये बहुत दुखद है। मैं उनसे करीब-करीब रोज बात करता था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मुजे बताया था कि वो अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। और वो जल्दी ही मुंबई लौटने की तैयारी में थे। मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि अब मैं उनसे कभी बात नहीं कर पाउंगा।'। उन्होंने बताया कि दुखद बात ये है कि इस खबर से ठीक पहले ही उनका बेटा लंदन से मुंबई लौटा था। अब उसे दोबारा लंदन के लिए निकलना पड़ रहा है। परिवार उनके मुंबई लौटने की तैयारी में था। जब ये दुखद घटना घटी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/32FEkTT
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म