Jubin Nautiyal के बाद B Praak के साथ होगा Emraan Hashmi का अगला म्यूजिक वीडियो
Emraan Hashmi को लोग फिल्मों में तो पसंद करते ही हैं। लेकिन जब वो Jubin Nautiyal के गाने लुट गए में नजर आए तो उन्हें काफी प्यार मिला। अब वो एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। ये नया गाना मशहूर पंजाबी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर B Praak गाएंगे और हमेशा की तरह इस गाने के Jaani ने लिखा है जो पहले ही कई हिट गाने दे चुके हैं। बी प्राक और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ किसी गाने के लिए साथ आ रहे हैं।
जब इमरान को ये गाना ऑफर हुआ तो वो काफी खुश हो गए थे। उन्होंने बताया, ''करीब तीन साल पहले जब मैं अफनी कार में ट्रेवल कर रहा था, तब मैंने बी प्राक का गाना मन भरेया सुना था और ये मुझे बहुत पंसद आया था। मुझे गाने से प्यार हो गया था। अब, जब मुझे डीआरजे रिकॉर्ड्स की तरफ से कॉल आया और उन्होंने मुझे इस गाने के बारे में बताया जो कि बी प्राक और जानी का है और जब मैंने ये सुना तो तुरंत हां कह दिया।''
बी प्राक ने इस गाने में इमरान हाशमी की एंट्री पर कहा, ''मैं हमेशा से ही इमरान हाशमी के साथ गाना करना चाहता था क्योंकि वो एक हिट मशीन हैं और रोमेंटिक म्यूजिक के किंग हैं।'' जानी ने बताया कि वो भी चाहते थे कि इस गाने को इमरान हाशमी ही करें। उन्होंने कहा, ''जब मैं इसकी लिरिक्स लिख रहा था, मैं बी प्राक से इमरान के बारे में डिस्कस किया था और जब हमने गाने की कंपोजिशन पूरी की तब तो ये साफ हो गया था कि इस गाने में इमरान ही होंगे।''
गाने को राज जयसवाल अपने म्यूजिक लेबल डीआरजे रिकॉर्ड्स के अंदर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे बी प्राक ने गाया, जानी ने लिखा है। जबकि इसे जानी और बी प्राक दोनों ने मिलकर कंपोज किया है। अब इमरान हाशमी इस गाने में नजर आएंगे तो गाना और भी खास होने वाला है। ये गाना अगले साल रिलीज होगा। बी प्राक इससे पहले फिलहाल और फिलहाल 2 नाम के दो गाने अक्षय कुमार के साथ भी कर चुके हैं। वहीं एक गाना नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3q4oJVN
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment