Bollywood के इस खान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं Harnaaz Sandhu, जानें नाम
Harnaaz Sadhu wants to romance with Shah Rukh Khan: भारत की रहने वाली हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया है। इस ताज को जीतने के बाद हरनाज संधू ने लारा दत्ता और सुष्मिता सेन जैसी हसीनाओं की फेहरिस्त में एंट्री मार ली है। हरनाज संधू (Harnaaz Sadhu) को इस वक्त पूरे देश से प्यार मिल रहा है क्योंकि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। मिस यूनिवर्स का ताज पहनकर हरनाज संधू भारत आ चुकी हैं और इन दिनों मीडिया से बातें कर रही हैं। हरनाज संधू बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। हरनाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद अब वो फिल्मों में कदम जमाना चाहती हैं।
हरनाज से जब पूछा गया कि वो किस हीरो के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं तो उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम लिया। हरनाज संधू के अनुसार, ‘अगर मुझे शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिलता है तो मेरा सपना सच हो जाएगा। वो जिस तरह से अपने किरदारों में घुस जाते हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है। वो अपने किरदार को जीने लगते हैं। किसी भी कलाकार के लिए यह जरूरी है कि वो किरदार को समझे और फिर से परफॉर्म करे।’
हरनाज संधू ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वो उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हैं। हरनाज के अनुसार, ‘वो इतनी सफलता के बाद भी इतने ग्राउंडेड हैं। वो बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। मेरे अनुसार वो अच्छे आर्टिस्ट होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।’
बताते चलें कि शाहरुख खान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी बेहतरीन अदाकाराएं दी हैं। इन दोनों अदाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। देखना होगा कि हरनाज संधू को किंग खान का साथ मिलता है या नहीं? वैसे आप शाहरुख खान और हरनाज को साथ देखना चाहते हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pp1XsT
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment