Akshay Kumar ने छीनी Shah Rukh Khan की रिलीज डेट!! ईद 2022 पर कूटेंगे जमकर रुपये
Prithviraj to release on Eid 2022: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj) को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखेंगी। फिल्म पृथ्वीराज को यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया है, जिसने बताया था कि वो इस मूवी को जनवरी 2022 में रिलीज करेगा। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज बैनर ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखने के बाद पृथ्वीराज की रिलीज डेट में बदलाव करने के मूड में है। आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते हैं कि पृथ्वीराज जैसी मेगा बजट फिल्म कोरोना महामारी की चपेट में आए और इसकी कमाई पर असर पड़े।
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यशराज बैनर अगर पृथ्वीराज की रिलीज डेट में बदलाव करेगा तो अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की यह फिल्म ईद 2022 पर रिलीज होगी। ईद 2022 पर यशराज बैनर अपनी पठान (Pathan) लाने की सोच रहा है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दिखाई देंगे। फिल्म पठान की शूटिंग अभी जारी है और कोरोना से बिगड़ते हालात देखने के बाद माना जा रहा है कि शाहरुख खान की यह फिल्म तय समय पर पूरी नहीं हो पाएगी, जिस कारण आदित्य चोपड़ा ईद 2022 पर अक्षय की पृथ्वीराज रिलीज करेंगे।
फिल्म पृथ्वीराज में अक्षय कुमार ने भारतीय शूरवीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में अदाकारा मानुषी छिल्लर भी दिखाई देंगी, जिनकी यह पहली मूवी है। पृथ्वीराज से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज डेट में कोरोना की वजह से कई बार बदलाव हो चुके हैं और एक बार फिर से इस पर कोरोना की मार पड़ती दिखाई दे रही है। अगर ईद 2022 पर पृथ्वीराज रिलीज होती है तो शाहरुख खान की पठान देखने के लिए दर्शकों को और लम्बा इंतजार करना होगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3pAhsOD
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment