Sidharth Malhotra की 'Yodha' में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री !! जानिए नाम
Disha Patani and Raashii Khanna Enter in Sidharth Malhotra's Yodha: शनिवार का दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आया। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' (Yodha) में लीड रोल निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नाम की घोषणा कर दी है। सिद्धार्थ ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने भी योद्धा की लीड हीरोइनों की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। बता दें, सिद्धार्थ के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड की हॉट अदाकाराओं में से एक दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) मुख्य भूमिका में होंगी। धर्मा प्रोडक्शंस के हेड करण जौहर एक पोस्ट में घोषणा की और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दोनों लीड अदाकाराओं का स्वागत किया।
सोशल मीडिया पर करण ने सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर के बारे में अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'योद्धा के लिए टैलेंटेड फीमेल लीड्स यहां हैं! राशि खन्ना के साथ इस फैमिली में गॉर्जियस और चार्मिंग दिशा पाटनी का स्वागत है। योद्धा 11 नवंबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' सिद्धार्थ ने पिछले महीने घोषित की गई एरियल एक्शन में दिशा और राशि दोनों का स्वागत किया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'योद्धा' के पोस्टर पिछले महीने लॉन्च किए गए थे। इतना ही नहीं अभिनेता ने पिछले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू की और सेट से कुछ स्टिल्स भी फैंस के बीच साझा की थीं। योद्धा धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है। फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जाएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना स्टारर 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3seBRur
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment