83 प्रीमियर नाइट में Ranveer Singh ने Kapil Dev संग किया 'लिप लॉक', कैमरे में कैद हुई ऑक्वर्ड फोटो
Ranveer Singh Lip-Lock with Kapil Dev at 83 the film premiere night: बॉलीवुड फिल्म स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 83 के प्रमोशन में बिजी हैं। बीती रात मुंबई में फिल्म स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 83 का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया। जहां कबीर खान (Kabir Khan) के निर्देशन में सजी फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। 1983 वर्ल्ड कप की कहानी बयां करती निर्देशक कबीर खान की इस फिल्म के प्रीमियर में फिल्म स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। साथ ही दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) भी अपनी पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatia) के साथ यहां पहुंचे। कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया का वेलक खुद रणवीर सिंह और फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने किया।
लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह और कपिल देव का एक बेहद ऑक्वर्ड मूमेंट कैमरे में कैद हो गया। इस फोटो में ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह और कपिल देव ने एक दूसरे को लिप किस किया है। ये फोटो प्रीमियर नाइट के वक्त की है, जिसमें दोनों सितारे से गर्मजोशी से मिल रहे थे। इसी दौरान उनकी ये ऑकवर्ड फोटो क्लिक हो गई। ये तस्वीर फोटो जर्नलिस्ट योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जो प्रीमियर नाइट पर वहां मौजूद थे। ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
24 दिसंबर को रिलीज हो रही है 83
बता दें कि ये फिल्म आने वाले शुक्रवार, 24 दिसंबर को ही वर्ल्ड वाइड स्तर पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में जीवा, पंजाबी सिंगर कम एक्टर हार्डी संधू, ताहिर भसीन, एमी विर्क, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, साकिब सालिम, मोहम्मद जिशान अयूब, बोमन ईरानी, जैसे कलाकार है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3eyYaTH
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment