Aishwarya Rai Bachchan को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, Panama Papers Leak पर होगा सवालों से सामना
Aishwarya Rai Bachchan Summoned by ED in Panama Papers Leak Case: पनामा पेपर्स लीक (Panama Paper Leak) मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की जांच कर रही एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बच्चन परिवार की बहू को पेश होने के लिए कहा है। एजेंसी ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को समन भेजा है। ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को एजेंसी के सामने दिल्ली में अपना बयान दर्ज करवाएंगी। खबरें ऐसी भी हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ के बाद एजेंसी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी समन जारी कर सकती है।
खबर सामने आने के बाद बच्चन परिवार के फैंस में खलबली मच गई है। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहा है। 5 साल पहले पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 जाने माने लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इस लिस्ट में नेता, एक्टर्स, खिलाड़ी, बिजनेसमैन समेत तमाम वर्ग के लोग शामिल थे। सभी लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप लगा था। इसी पूरे मामले की जांच ईडी कर रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन से एक महीने पहले उनके पति और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ की गई थी।
मालूम हो, साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हो गए थे। इन पेपर्स में दुनियाभर के बड़े नेताओं, कारोबारियों और कई नामी हस्तियों के नाम सामने आए थे। इन सभी लोगों पर अवैध तरीके से पैसे देश से बाहर भेजने और करोड़ों की टैक्स चोरी के आरोप लगे थे। भारत की बात करें तो करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इन नामों में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के परिवार का नाम भी शामिल है। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या मानना है? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EggET4
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment