'Merry Christmas' की शूटिंग के लिए तैयार हैं Katrina Kaif, Vijay Sethupathi संग आएंगी नजर
Katrina Kaif Excited for Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ 9 दिसंबर के दिन सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद की जाने वाली सभी रस्मों को पूरा करने के बाद कटरीना कैफ एक बार फिर सेट पर वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि वो काम पर वापस आ गई हैं। एक्टर्स ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) का ऐलान करते हुए फैंस को खास तोहफा दिया है।
कटरीना कैफ ने आखिरकार सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की घोषणा कर दी है। क्रिसमस के अवसर कटरीना ने विजय, निर्देशक श्रीराम राघवन, निर्माता रमेश तौरानी और संजय राउत्रे सहित सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसके साथ कटरीना ने पुष्टि की कि फिल्म पिछले हफ्ते शुरू हो गई है और वह विजय और श्रीराम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।
कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'नई शुरुआत। निर्देशक श्रीराम राघवन की 'मैरी क्रिसमस' के साथ सेट पर वापस! मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है तो वह एक मास्टर हैं और यह एक सम्मान की बात है। उनके द्वारा निर्देशित की जाने वाली और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।' कटरीना और विजय की 'मैरी क्रिसमस' एक थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 2022 में क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी।
इस फिल्म के अलावा कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग भी करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की जाएगी। फिल्म कटरीना कैफ और सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3z5JdSs
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment