Ganapath Part 1: शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे Tiger Shroff, आंख पर आई गहरी चोट

Tiger Shroff Injured on Shooting Set of Ganapath Part 1: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गणपथ: पार्ट 1' (Ganapath: Part 1) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ लीड रोल में कृति सेनॉन (Kriti Sanon) नजर आएंगी। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे। अभिनेता ने एक महीने पहले यूके में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने जानकारी दी है कि शूटिंग के दौरान उनकी आंख में गहरी चोट आई है।

हालिया अपडेट के अनुसार टाइगर 'गणपथ: पार्ट 1' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक साझा की है। तस्वीर में टाइगर की आंख सूजी हुई है और उसकी आंख के चारों ओर एक काला और नीला निशान है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया था, 'गणपथ फाइनल काउंटडाउन पर ये हो गया।'

टाइगर और कृति के अलावा 'गणपथ: पार्ट 1' में एली अवराम भी अहम भूमिका में होंगी। पिंकविल की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता की भूमिका के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बॉक्सर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में दिखाया जाएगा कि उनके पिता भी अपने शुरुआती दिनों में एक बॉक्सर थे। फिल्म की शूटिंग इस समय लंदन में चल रही है। शूटिंग लगभग दो महीने तक चलने की उम्मीद है।'

'गणपथ: पार्ट 1' का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिका देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके फिल्म के अलावा टाइगर जल्द ही 'हीरोपंती 2' में भी दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में तारा सुतारिया नजर आएंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EgaJ0l
https://ift.tt/32pVGEj

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म