Emergency: KRK ने इंदिरा गांधी पर आधारित Kangana Ranaut की अगली फिल्म पर साधा निशाना, ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुत्ता भी देखने...'
KRK targeted Kangana Ranaut's For Her Next Film: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) को केआरके के नाम से जाना जाता है। केआरके अक्सर फिल्म रिव्यु करने के बाद चर्चा में रहते हैं। यही नहीं केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स को उनकी फिल्मों के लिए टारगेट करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। केआरके ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अगली फिल्म को लेकर उनपर निशाना साधा है। केआरके ने कहा है कि एमरजेंसी पर आधारित ये कंगना रनौत की ये 12वीं फ्लॉप फिल्म होगी।
केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'निर्देशक मधुर भंडारकर ने इंदिरा गांधी और एमरजेंसी पर इंदु सरकार फिल्म बनाई और कुत्ता भी देखने नहीं गया! अब दीदी कंगना रनौत इसी टॉपिक पर फिल्म बना रही हैं। यानी वह लगातार 12वीं फ्लॉप बनाना चाहती हैं। उनकी पिछली 11 फिल्में सुपर फ्लॉप रही हैं।' केआरके के इस ट्वीट के बाद हरकोई कंगना रनौत के रिएक्शन का इंतजार कर रहा है। ऐसे में कंगना रनौत के सपोर्ट में एक यूजर ने लिखा, 'कंगना ने कई नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। मुझे नहीं लगता कि केआरके जैसे लोग ऐसे भी बोल सकते हैं।'
Director #MadhurBhandarkar made film #InduSarkar on #IndiraGandhi and emergency, Aur Kutta Bhi Dekhne Nahi Gaya! Now Deedi #KanganaRanaut is making film on the same subject. Means she wants to make 12th flop in the row. Her last 11 films are super flop!
— KRK (@kamaalrkhan) June 27, 2021
कुछ दिनों पहले 'पंगा' एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि मेरी अगली फिल्म एमरजेंसी पर आधारित होगी। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी क्लियर किया था कि ये फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बेस्ड नहीं है। बताते चलें फिल्म में कंगना बड़े परदे पर इंदिरा गांधी के किरदार को निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना रनौत जल्द ही तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ डिड्डा, थलाइवी और धाकड़ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/35Vgfqm
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment