Malaika Arora ने रोमांटिक अंदाज में Arjun Kapoor को किया विश, KRK ने ले लिए मजे

KRK comments on Malaika Arora's romantic photo with Arjun Kapoor as she wishes him on his birthday: बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक्टर अर्जुन कपूर संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, मेरे सनशाइन।' मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल होने लगी। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ही मिनटों में वायरल हुई इस तस्वीर को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लवी-डवी अंदाज में एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।

केआरके ने दिए तस्वीर पर कुछ ऐसे कमेंट्स

इस तस्वीर को बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर केआरके ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। केआरके ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर को निडर, टाइगर तक बता दिया है। केआरके ने लिखा, 'भाई लौंडे अर्जुन कपूर, टाइगर है तू, गुर्दा है तेरे में, डंके की चोट पर छीन लिया। सैल्यूट है तुम्हें।' हालांकि इस ट्वीट के बाद ट्रोल होने पर एक्टर ने इस पर दोबारा कमेंट करते हुए लिखा, 'डियर लोगों, आप लोग हमेशा गलत ही क्यों समझते हो। मैं तो एक विलेन 2 को सिद्धार्थ मल्होत्रा से छीनने की बात कर रहा हूं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं।' केआरके के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं। दोनों ने 19 साल की शादी के बाद तलाक लिया। इसके बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जबकि एक्टर अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3diPct8
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म