Ratsasan Hindi Remake: Vashu Bhagnani ला रहे ब्लॉकबस्टर साइको थ्रिलर फिल्म का हिंदी रीमेक, क्रिस्टॉफर का सामना करेंगे Akshay Kumar

साल 2018 में रिलीज हुई तमिल भाषा की साइको थ्रिलर फिल्म 'रत्सासन' (Ratsasan) अब तक देश में बनीं साइको थ्रिलर फिल्मों में से एक है। विष्णु विशाल, मुनिष्कांत, अमाला पॉल और सरवानन जैसे स्टार्स की ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। अब बॉलीवुड में इसी फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी की जा रही है। जी हां, बॉलीवुड में भी 'रत्सासन' का रीमेक बनाया जा रहा है। इस फिल्म में विष्णु विशाल के किरदार के लिए अक्षय कुमार का नाम फाइनल किया गया है।

पीपिंगमून की एक खबर के मुताबिक, फिल्म में अक्षय का साथ देने के लिए एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है। फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से जारी है और इसी साल अगस्त के महीने में फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू होगी। फिल्म का प्रोडक्शन वासु भगनानी करेंगे तो वहीं डायरेक्शन की जिम्मेदारी रंजीत तिवारी के कंधों पर होगी। 'रत्सासन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के रीमेक की खबर सामने आते ही फैंस मिले जुले रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि बॉलीवुड वाले इस फिल्म को भी खराब कर देंगे तो कुछ का कहना है कि ऐसी शानदार फिल्म अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

बात करें 'रत्सासन' फिल्म की तो इस फिल्म में एक साइको किलर होता है जो बच्चियों को अपना शिकार बनाता है और वो भी बहुत ही शातिर तरीके से। वो हर बार पुलिस से चार कदम आगे रहता है। उसे पकड़ने की जिम्मेदारी विष्णु विशाल के कंधों पर होती है। ये फिल्म आईएमडीबी पर भारत की टॉप रेटेड फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की दीवानगी का ऐसा आलम है कि फिल्म को रक्षासुदु नाम से तेलुगु रीमेक बनाया गया। अब इसी का हिंदी रीमेक भी बनाया जा रहा है। अब ये फिल्म भी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में बेल बॉटम, सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बच्चन पांडे जैसी कई बड़े बैनर की फिल्में शामिल हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2URDsrr
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म