Karisma Kapoor ने गर्लगैंग के साथ मनाया 47वां जन्मदिन, देखें Pic
Karisma Kapoor 47th B'day: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आज 47 साल की हो गई हैं। करिश्मा कपूर को इस खास मौके पर देश और दुनिया से बधाई भरो संदेश आ रहे हैं। अदाकारा करिश्मा कपूर की इंडस्ट्री में कई सारी दोस्त हैं, जिन्होंने बीती रात उनका जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। अदाकारा अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अमृता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो करिश्मा कपूर का जन्मदिन सेलीब्रेट करती नजर आ रही हैं। अमृता अरोड़ा की इस तस्वीरें करिश्मा के साथ-साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी नजर आ रही हैं।
कपूर खानदान की बंदिशें तोड़कर बनीं एक्ट्रेस
कपूर खानदान के बारे में यह बात काफी मशहूर थी कि वो अपनी बेटियों को बॉलीवुड में नहीं आने देता है। करिश्मा कपूर ने कपूर खानदान की सारी बंदिशें तोड़ते हुए न केवल अपना अदाकारा बनने का सपना पूरा किया, बल्कि सुपरस्टार बनकर अपने पिता का नाम भी रोशन किया। करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया और धीरे-धीरे सुपरस्टारडम की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। 90 के दशक में करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी ने तो धूम ही मचा दी थी। ये दोनों जिस फिल्म में साथ होते थे, वो सुपरहिट मान ली जाती थी।
जुबेदा जैसी सीरियस फिल्मों में भी किया काम
करिश्मा कपूर को मसाला फिल्मों की हीरोइन के रूप में जाना जाता है लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई सीरियस फिल्में भी कीं। जुबेदा उनमें से एक थी, जिसमें उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने साबित कर दिया कि वो केवल मसाला फिल्मों की हीरोइन नहीं हैं।
ओटीटी के जरिए शुरू की दूसरी पारी
भारत में इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की धूम देखने को मिल रही है। 80 और 90 के दशक की कई अदाकाराएं ओटीटी पर काम कर रही हैं। करिश्मा कपूर भी उनमें से एक हैं। करिश्मा कपूर मे ऑल्ट बालाजी की मेंटलहुड से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jeViPc
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment