Akshay Kumar ने शेयर किया अपकमिंग सॉन्ग 'Filhaal 2' का पोस्टर, Nupur Sanon संग दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री
Akshay Kumar Share Filhaal 2 Mohabbat Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फैंस के बीच अपने नए गाने 'फिल्हाल 2-मोहब्बत' (Filhaal 2 Mohabbat) का पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर देखने के बाद फैंस इस गाने के वीडियो को देखने के लिए बेताब हैं। इस पोस्टर में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की बहन नुपुर सेनॉन (Nupur Sanon) नजर आ रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने यह भी जानकरी दी है कि 'फिल्हाल 2 मोहब्बत' का टीजर 30 जून, 2021 को रिलीज होगा।
अक्षय कुमार ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'कुछ कहानियां हमेशा आपके साथ रहती हैं... #Filhaal2Mohabbat का टीजर 30 जून को रिलीज हो रहा है।' नूपुर ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर को शेयर किया है। नए पोस्टर में अक्षय और नुपुर एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल और म्यूजिक जानी ने दिया है। खबर यह भी है कि पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा होंगे।
पहले म्यूजिक वीडियो 'फिल्हाल' को भी अक्षय कुमार और बी प्राक के फैंस को काफी पसंद किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज का इंतजार कर रही है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा अक्षय के पास 'बेल बॉटम' है, जो 27 जुलाई, 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। उन्होंने भूमि पेडनेकर के साथ रक्षा बंधन की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा अभिनेता की पाइपलाइन में बच्चन पांडे और पृथ्वीराज जैसी कई फिल्में हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2USoIst
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment