Pathan के साथ ताबड़तोड़ फिल्में रिलीज करेंगे Shah Rukh Khan, #AskSRK में किंग खान के जवाब ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख (Shah Rukh Khan) फिल्मी दुनिया के उन स्टार्स में से शामिल हैं जो अपने फैंस से काफी इंटरेक्शन करते हैं। वे समय-समय पर ट्विटर पर फैंस से बातचीत करते रहते हैं। शाहरुख ने शुक्रवार को भी हर बार की तरह ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा और इस दौरान शाहरुख ने कई सवालों के जवाब दिए। फैंस ने अपने चहेते स्टार से कई सारे सवाल पूछे और इसके जवाब में शाहरुख ने कई मजेदार बातें कहीं। इसी दौरान कई सवालों के जवाब में तो शाहरुख ने अपना फ्यूचर प्लान भी बता दिया।
इस सेशन के दौरान शाहरुख ने इशारा कर दिया कि वे केवल पठान (Pathan) ही नहीं बल्कि कई सारी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक शख्स ने शाहरुख से पूछा कि ये वक्त फिल्म रिलीज करने के लिए ठीक नहीं है तो क्यों न एक गाना ही रिलीज कर दिया जाए? इसके रिप्लाई में शाहरुख के जवाब ने फैंस के एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। शाहरुख ने लिखा, 'नहीं यार, अब तो बहुत सारी मूवीज ही आएंगी।' देखिए शाहरुख खान का ट्वीट...
Nahi yaar ab toh bahut saari movies hi aayengi. https://t.co/68m7zasmvY
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2021
वहीं एक दूसरे यूजर ने पूछा कि कि आपकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के किचन में क्या-क्या पक रहा है? इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा कि कुछ बहुत ही मसालेदार फिल्में। इसके अलावा एक यूजर ने पूछा कि क्या शाहरुख राजकुमार हिरानी के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं? इसके रिप्लाई में शाहरुख खान ने लिखा, 'उन्हें फोन करने वाला हूं और रिक्वेस्ट करूंगा। वो थोड़ा लेट सोते हैं।' देखिए शाहरुख के दोनों ट्वीट्स...
Just going to call him and request him….he sleeps late!! https://t.co/9ONJx8EhuX
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2021
Some very masaaledaar movies… https://t.co/l2w0vO2exn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2021
यानी शाहरुख ने इशारा तो कर दिया है कि वे पठान के अलावा भी कई सारी फिल्में लाने वाले हैं। ना केवल बतौर एक्टर बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी। बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल शाहरुख खान 'पठान' फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रहे हैं। इश फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, शाजी चौधरी और गौतम रोडे जैसे कलाकार हैं। फिल्म इसी साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3h3ohTx
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment