Sawai Bhatt ने मेकर्स को कराया गलती का अहसास और Pawandeep Rajan ने Arunita Kanjilal के साथ किया खुल्लम-खुल्ला रोमांस, ये रहा बीते हफ्ते का Viral Content
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बीते हफ्ते काफी हलचल हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और फोटोज वायरल हुए। इनमें पवनदीप राजन-अरुणिता कांजीलाल के रोमांटिक वीडियो से लेकर सोनू सूद (Sonu Sood) के ब्रेड बेचने का वीडियो शामिल है। इसके अलावा बिग बॉस 14 फेम एक्टर अली गोनी (Aly Goni) का नया लुक भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इसमें अली गोली का अंदाज एकदम बदला सा नजर आ रहा है। हमारी इस खास रिपोर्ट में देखिए बीते हफ्ते का पूरा वायरल कंटेंट...
सवाई भाट ने गांव वालों के सामने दी कमाल की परफॉर्मेंस
बीते हफ्ते इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) से सवाई भाट (Sawai Bhatt) बाहर हुए। शो से बाहर होकर वे अपने गांव पहुंचे और यहां पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ। इस स्वागत के वीडियोज सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए। इनमें से एक वीडियो में सवाई भीड़ के सामने ही 'दूल्हे के सेहरा' गाना गा रहे हैं। ये वीडियो भी खासा वायरल हो रहा है। देखिए...
मंच पर 'अरुदीप' की जोड़ी ने किया रोमांस
इसी हफ्ते इंडियन आइडल 12 के मंच पर 'अरुदीप' यानी कि अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) का कपल डांस खासा वायरल हुआ। इस वीडियो में दोनों सबके सामने स्टेज पर रोमांस कर रहे हैं। दोनों 'छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा' गाने पर बहुत ही प्यारा डांस कर रहे हैं। बीते हफ्ते इस वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया। आप भी देखिए...
अली गोनी के नए लुक ने किया सबको हैरान
हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल के नए लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बीते हफ्ते में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम अली गोनी के नए अंदाज और लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। अली ने अपने बाल अलग ही शेप में कटवाए। वे एक कश्मीरी से सीधे नाइजीरियन बन गए। उनके नए लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आप भी देखिए...
सपना चौधरी के 'दुल्हन' लुक ने जीता सबका दिल
इसी हफ्ते में सिंगर, एक्टर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नया फोटोशूट खासा वायरल हुआ। इस फोटोशूट में उन्होंने एक साड़ी पहनी है और वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। सपना का अंदाज देखकर हर कोई उन पर लट्टू हो गया। उनकी स्माइल ने तो फैंस के दिल ही चीर दिया। ये सपना का कोई नया अपकमिंग एलबम का फोटोशूट है। ये काफी वायरल हुआ। आप भी देखिए...
सोनू सूद 'बेचने' निकले अंडे और ब्रेड
इसी हफ्ते एक्टर सोनू सूद ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें वे एक साइकल पर ब्रेड, पाव और अंडे बेचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनू कहते हैं कि उन्होंने अपना सुपरमार्ट शुरू किया है। वे होम डिलीवरी भी करते हैं लेकिन इसके लिए अलग से पैसे लगेंगे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी देखा गया। आप भी देखिए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xUMWjS
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment