Mandira Bedi पर टूटा गमों का पहाड़, दिल का दौरा पड़ने से पति Raj Kaushal का निधन
बुधवार का दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के परिवार के लिए एक बुरी खबर लेकर आया है। बुधवार (30 जून) को मंदिरा के पति राज कौशल का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ। मंदिरा के एक खास दोस्त ने राज कौशल के निधन की खबर को कन्फर्म कर दिया है। राज कौशल को सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा। दौरान इतना तेज था कि मेडिकल सहायता मिलने से पहले ही राज कौशल का निधन हो गया।
राज कौशल एक एक्टर के अलावा फिल्ममेकर भी थे। राज ने बतौर एक्टर अपना करियर शुरू किया था। अपने करियर में राज ने 'प्यार में कभी-कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' समेत कुल 3 फिल्मों का डायरेक्शन किया है। राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। वीर नाम का एक बेटा और तारा नाम की एक बेटी जिसे मंदिरा ने गोद लिया था।
मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात डायरेक्टर मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। मंदिरा और राज के परिवार वाले दोनों की शादी से खुश नहीं थे। जुलाई 2020 में मंदिरा और राज ने तारा नाम की एक बेटी को गोद लिया था। इसके बाद मंदिरा लगातार अपनी बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं। राज कौशल एक परफेक्ट फैमिली मैन थे। राज की पुरानी तस्वीरों को देख फैंस भावुक हो रहे हैं। उनके निधन पर सेलेब्स दुख जताते हुए परिवार को संबल दे रहे हैं।
Cannot believe #RajKaushal isn’t with us any more .. just so shocking. My hear goes out to @mandybedi and her two lovely kids #RIP our happy smiling Raj.. your gentle soul will be missed ?
— Tisca Chopra (@tiscatime) June 30, 2021
May he rest in peace...
Some fond memories. .
And that's what you re left with..
— Gaurav Chopra (@gauravchopraa) June 30, 2021
Shocked to hear about the sad demise of our colleague #RajKaushal an ace filmmaker due to massive heart attack this morning. Our heartfelt condolences to his wife @mandybedi for this huge tragedy. We stand by you & your entire family in this hour of crisis.
ॐ शान्ति !
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 30, 2021
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3x2S45o
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment