Vikram Vedha Remake: Hrithik Roshan और Saif Ali Khan की फिल्म की राह में फिर अटका रोड़ा !!

Hrithik Roshan-Saif Ali Khan film Vikram Vedha Remake shoot again halted: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा रीमेक (Vikram Vedha Remake) की शूटिंग एक बार फिर लटक गई है। अब इस फिल्म की शूटिंग तय वक्त जुलाई के मध्य तक शुरू नहीं हो पाएगी। सामने आ रही जानकारियों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही डेल्टा कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आने की वजह से निर्माताओं की योजना पर एक बार फिर पानी फिर गया है। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी और भी वक्त लगेगा। अब नई योजना के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अब विदेश में शुरू की जाएगी।

ईटाइम्स की ताजा रिपोर्ट की मानें तो करीबी सूत्र ने कहा, 'मुंबई शिड्यूल अब बाद में पूरा किया जाएगा। ये फैसला कल ही लिया गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि ये फैसला लेना इतना आसान नहीं था। निर्माता अब बाहर एक महंगा सेट बनवाएंगे, सुरक्षित रास्ता अपनाएंगे ताकि बाद में दुखी न हो सके।'

बता दें कि ये सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक है। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। जिसने सफलता के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में कॉलीवुड स्टार आर माधवन और विजय सेतुपति ने लीड रोल निभाया था। फिल्म एक गैंगस्टर और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच न्याय और अन्याय की लड़ाई को लेकर बुनी गई कहानी पर आधारित है। फिल्म में सैफ अली खान तमिल स्टार आर माधवन का किरदार निभाते दिखेंगे। जो मूल फिल्म में एक काउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर था। जबकि ऋतिक रोशन एक्टर विजय सेतुपति के किरदार को निभाते दिखेंगे। ऋतिक रोशन का किरदार खूंखार गैंगस्टर का होगा जो अपना बदला लेने के लिए बार-बार इंस्पेक्टर से उलझता है। फिल्म को पुष्कर गायत्री निर्देशित कर रहे हैं। जबकि इसे नीरज पांडे रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। तो क्या आप इस फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3wXhlxQ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म