Filhaal 2 First Look Poster: Kriti Sanon की बहन Nupur की बांहों में कैद Akshay Kumar, जारी हुआ धमाकेदार पोस्टर

Filhaal 2 First Look Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर अपने नए म्यूजिक वीडियो के साथ दर्शकों के बीच पहुंचने वाले हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने हिट म्यूजिक वीडियो अलबम के दूसरे पार्ट फिलहाल 2 के साथ नजर आएंगे। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार एक बार फिर एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की बहन नुपूर सेनॉन (Nupur Sanon) के साथ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और नुपूर सेनॉन स्टारर इस म्यूजिक वीडियो का धमाकेदार पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।

इस पोस्टर में सुपरस्टार अक्षय कुमार बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं। जारी हुए पोस्टर में एक्टर बाइक चलाते दिख रहे हैं। जबकि एक्ट्रेस नुपूर उन्हें कसकर बांहों में जकड़े नजर आ रही हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार ब्लैक कलर की जैकेट के साथ काला चश्मा पहना हुआ है। तो, एक्ट्रेस नुपूर सेनॉन ने बेहद प्यारा पर्पल कलर का सूट पहना है। जिसकी फ्लोरल चुन्नी उनके लुक को कंप्लीट कर रही है।

अक्षय कुमार ने ये जबरदस्त पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'और दर्द जारी रहता है... अगर फिलहाल ने आपके दिल को छुआ था तो फिलहाल 2 की मुहब्बत आपकी आत्मा को छू जाएगी। बने रहिए, गाने का टीजर 30 जून को रिलीज हो रहा है।' जबकि अदाकारा नुपूर सेनॉन ने ये पोस्ट शेयर कर लिखा, 'वो कहते हैं न कि बहुत बहुत बहुत इंतजार का फल फिलहाल होता है। तैयार हो जाइए हमसे मोहब्बत करने के लिए। और दर्द जारी रहता है।' ये जबरदस्त पोस्टर आप यहां देख सकते हैं।

फिलहाल की बंपर सक्सेस के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार और नुपूर सेनॉन की जोड़ी दर्शकों को दिखने वाली है। फिलहाल एलबम के पहले गाने को बी ब्राक ने गाया था। नए गाने को भी वो अपने अंदाज में लेकर आने वाले हैं। इस गाने को 30 जून के दिन रिलीज किया जाना है। जिसकी जानकारी निर्माताओं ने इस पोस्टर के जरिए दी है। तो क्या आप अक्षय कुमार के इस नए गाने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/35QUqZk
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म