Sunday Special Song Story: Laxmikant Pyarelal ने जिस एवरग्रीन गाने को बताया था 'फ्लॉप', उसकी धुन सुनते ही उछल पड़े थे Mohd Rafi

अपनी खास पेशकश 'संडे स्पेशल सॉन्ग स्टोरी' (Sunday Special Song Story) में हम हर रविवार आपको अपने चहेते गानों से जुड़े इंटरेस्टिंग किस्से बताते हैं। आज का किस्सा भी बहुत ही शानदार है। ये किस्सा साल 1964 में आई फिल्म 'दोस्ती' (Dosti) के गाने 'चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे' (Chahunga Main Tujhe Saanjh Savere) से जुड़ा है। क्या आपको पता है कि ये गाना पहले फिल्म से रिजेक्ट कर दिया गया था। बाद में खुद लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) के कहने पर गाने को फिल्म में लिया गया था। है ना हैरानी की बात? चलिए आपको पूरा किस्सा विस्तार से बताते हैं...

दरअसल उस वक्त की इस सुपरहिट फिल्म का म्यूजिक देने की जिम्मेदारी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जी (Laxmikant–Pyarelal) को इस फिल्म का म्यूजिक देने की जिम्मेदारी दी गई। फिल्म की कहानी के मुताबिक इस जोड़ी ने 6 गानों की धुनें तैयार कीं। ये जोड़ी चाहती थी कि उनके बनाए गाने मो. रफी ही गाएं। इसलिए दोनों ने रफी से मुलाकात की। इस मुलाकात पर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने रफी साहब को सभी धुनें सुनाईं। हालांकि इस जोड़ी ने 'चाहूंगा मैं तुझे' धुन नहीं सुनाई। रफी ने सभी धुनें सुनीं और फिल्म में गाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद जोड़ी ने रफी से कहा, 'मोहम्मद रफी आप हमारे उस्ताद के जैसे हैं। हमने एक धुन और बनाई है लेकिन वो धुन हमें पसंद नहीं है और हम उसे फिल्म में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। आप ही बताइए कि इस धुन को फिल्म में रखा जाए कि नहीं?' इसके बाद दोनों ने रफी को ये धुन सुनाई। धुन सुनते ही रफी एक्साइटेड हो गए। ये मान लीजिए कि वो उछल पड़े। रफी ने कहा कि आप रिकॉर्डिंग की तैयारी कर लीजिए। ये गाना फिल्म का सबसे हिट गाना साबित होगा। हुआ भी ऐसा ही। फिल्म का ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर बसा हुआ है। ये थी इस गाने के पीछे की खास कहानी, आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताइए और सुनते जाइए दोस्ती फिल्म का ये शानदार गाना....



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Ua1U6M
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म