Exclusive: नहीं बदली जाएगी Dhaakad की रिलीज डेट, बड़े-बड़े अभिनेताओं से भिड़ने को तैयार Kangana Ranaut

Dhaakad Release Date Update: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ (Dhaakad) के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटक गई थी लेकिन अब यह फ्लोर पर आ गई है। धाकड़ में कंगना रनौत एक्शन अवतार में नजर आएंगी, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही हैं। कंगना रनौत ने कुछ समय पहले फिल्म धाकड़ का पोस्टर रिलीज करते हुए जानकारी दी थी कि वो इसे एक अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगी।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई ट्रेड पंडित यह अंदाजा लगा रहे थे कि धाकड़ इस साल के अंत में रिलीज नहीं होगी। जहां धाकड़ की शूटिंग अभी पूरी भी नहीं हुई है, वहीं कई बड़े अभिनेताओं की फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। ट्रेड पंडित दावा कर रहे थे कि रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म 83 (Film 83) और सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में से कोई एक धाकड़ की रिलीज डेट ले सकती है। ट्रेड पंडित यह भी कह रहे थे कि कंगना रनौत इन दोनों फिल्मों में से किसी के सामने धाकड़ रिलीज नहीं करेंगी क्योंकि इनका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इन फिल्मों से भिड़ने का मतलब खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना होगा।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कहा है कि कंगना रनौत धाकड़ की रिलीज डेट में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। सूत्र के अनुसार, ‘कंगना रनौत फिल्म धाकड़ की शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कंगना को फिल्म की स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और वो इसे तय समय पर ही रिलीज करेंगी। अगर कोई बड़ी फिल्म धाकड़ के साथ रिलीज होती है फिर भी वो इसकी रिलीज डेट में बदलाव नहीं करेंगी। कंगना रनौत की फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा उत्साह रहता है और धाकड़ फिर से साबित कर देगी कि वो देश की नम्बर 1 हीरोइन क्यों हैं?’

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में दिव्या दत्ता (Divya Dutta) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अहम किरदारों में नजर आएंगे। कंगना रनौत ने इस दोनों कलाकारों का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल के फर्स्ट लुक्स को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'कोरोना की तीसरी लहर की वजह से अगर धाकड़ की शूटिंग पूरी नहीं हो पाती है तब ही कंगना धाकड़ की रिलीज बदल सकती हैं। इसके अलावा कोई कारण नहीं है कि वो अपने कदम पीछे खींचे।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3dumrtL
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म