Sapna Choudhary ने प्रेग्नेंसी की खबर पर तोड़ी चुप्पी, बताई बेबी बम्प की सच्चाई
Sapna Choudhary is not pregnant: हरियाणा की शान और करोड़ों लोगों के दिलों की जान सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। सपना चौधरी की एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वो बेबी बम्प के साथ नजर आ रही थीं। सपना चौधरी के फैंस यह तस्वीर देखकर चौंक गए थे क्योंकि अदाकारा ने उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी कि वो मां बनने वाली हैं। उसी समय से सपना चौधरी के फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं।
सपना चौधरी ने इस वायरल तस्वीर पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है और एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सपना चौधरी ने फैंस से कहा है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं और उनका ध्यान इस समय केवल अपने काम पर है।
सपना चौधरी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है, ‘मेरे फैंस मुझसे बहुत प्यार करते हैं, जिस कारण मीडिया उन्हें मेरे बारे में कुछ न कुछ बताते रहना चाहती है। हालांकि मेरे बारे में जो खबरें उड़ रही हैं, वो बेबुनियाद हैं। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं इन दिनों केवल अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मैं कुछ समय पहले ही मां बनी हूं और अगले 5 साल तक मां बनने की प्लानिंग नहीं कर रही हूं। जब मैं दोबारा मां बनूंगी तो मीडिया को पहले ही बता दूंगी। इस बार मैं एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चों की प्लानिंग करूंगी।’
सपना चौधरी इन दिनों अपनी नई फिल्म लव यू लोकतंत्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रवि किशन, ईशा कोपिकर, स्नेहा उल्लाल और अली असगर जैसे कलाकार हैं। सपना चौधरी इस फिल्म में जबरदस्त आइटम डांस करती नजर आएंगी। सपना चौधरी ने उम्मीद जताई है कि दर्शकों को उनका नया आइटम डांस पसंद आएगा। फिल्म के टाइटल से साफ है कि यह भारतीय राजनीति का काला चेहरा दिखाएगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3w3xjFs
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment