Kareena Kapoor Khan के सपोर्ट में उतरी Taapsee Pannu, बयान सुनकर कहीं लग न जाए Kangana Ranaut के तन-बदन में आग

Taapsee Pannu supports Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और कंगना रनौत (Kareena Kapoor Khan) के बीच एक बार फिर तकरार शुरू हो गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को ‘गैर-जरूरी’ का टैग दे दिया था। इसके बाद कंगना रनौत ने भी तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बता दिया। अब तापसी पन्नू ने कुछ ऐसा कहा है जो कहीं फिर कंगना रनौत को परेशान न कर दे। तापसी पन्नू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को पे-पैरिटी के मुद्दे पर सपोर्ट किया है। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्म सीता- द इनकार्नेशन के लिए 12 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूल रही है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान को इंटरनेट यूजर्स ने खूब ट्रोल किया।

कुछ लोगों ने करीना कपूर खान को इस फिल्म के लिए सही च्वॉइस नहीं बताया था। इसके अलावा उन्हें मिलने वाली फीस को भी लोग काफी ज्यादा बताने लगे थे। जिस पर अब तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। तापसी पन्नू ने कहा, ‘अगर उनकी जगह कोई मेल होता और वो ये रकम मांगता तो इसे ऐसे देखा जाता कि इसकी मार्केट वैल्यू बढ़ गई है। जैसे वाकई उस आदमी ने जीवन में कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन क्योंकि एक महिला ने ये डिमांड की है तो इसे बहुत 'ज्यादा', 'बड़ी डिमांड' कहा जा रहा है। यहां हमेशा ऐसा ही होता है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आप ऐसी प्रॉब्लस हमेशा महिलाओं के साथ ही पढ़ेंगे जिनकी सैलरी बढ़ गई हो। मगर क्यों नहीं? वह देश की बड़ी फीमेल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अगर वो अपनी सफलता के अनुरुप एक फिक्स रकम मांगती हैं तो ये उनकी जॉब है। क्या आपको लगता है कि किसी पौराणिक किरदार को निभाने वाले पुरुष कलाकारों ने इन किरदारों को मुफ्त में निभाया होगा? मुझे ऐसा नहीं लगता।’

बता दें कि करीना कपूर खान को जहां सीता के किरदार के लिए अप्रोच की जाने वाली खबरें सामने आई हैं। तो वहीं, उनके पति सैफ अली खान निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष में लंकेश को लेकर सुर्खियों में है। करीना से पहले उनके पति सैफ अली खान को भी रावण का किरदार निभाने की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। दिलचस्प बात ये है कि करीना कपूर खान के बाद ताजा जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने कंगना रनौत को भी इस किरदार के लिए अप्रोच किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3AaeBPP
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म