Race 4: Ramesh Taurani ने शुरू की तैयारियां, 2021 में फ्लोर पर जाएगी फिल्म!!
Ramesh Taurani starts preparations for Race 4: 'रेस' (Race) इंडिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है। इस एक्शन-थ्रिलर सीरीज की आखिरी इनस्टॉलमेंट में सलमान खान (Salman Khan) मुख्य भूमिका में थे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बहुचर्चित फ्रैंचाइजी की नेक्स्ट इनस्टॉलमेंट 'रेस 4' (Race 4) पर काम चल रहा है। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है, जिसे राइटर शिराज अहमद (Shiraz Ahmed) लिख रहे हैं।
पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक, 'शिराज, जिन्होंने फिल्म की पिछली तीनों इनस्टॉलमेंट्स में काम किया है, वो चौथे पार्ट पर भी काम कर रहे हैं। निर्माता रमेश तौरानी जल्द ही एक निर्देशक के रूप में काम करेंगे और अंतिम स्क्रिप्ट लॉक होने के बाद ही फिल्म की कास्टिंग शुरू करेंगे। इस साल के अंत तक फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। हालांकि बाकी चीजें कोरोना वायरस की स्थिति पर निर्भर करती हैं।'
बीते दिनों कई रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें दावा किया गया कि 'रेस 4' में सलमान खान, सुनील शेट्टी और सैफ अली खान नजर आ सकते हैं। हालांकि इन खबरों पर मेकर्स और एक्टर्स ने पक्की मुहर नहीं लगाई है। सलमान खान इस सीरीज के तीसरे पार्ट में नजर आए थे। वहीं सैफ अली खान को रेस और रेस 2 में देखा गया था। अगर 'रेस 4' में सलमान खान और सैफ अली खान को जोड़ी नजर अति है, तो ये दर्शकों के काफी दिलचस्प होगा।
सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ कटरीना काफी और इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान जल्द ही रमेश तौरानी की 'भूत पुलिस' का हिस्सा होंगे। इस फिल्म में सैफ के साथ जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम लीड रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jkzrpr
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment