Anushka Sharma ने हेयरफॉल से पीछा छुड़ाने के लिए करवाए अपने बाल, हेयरकट देखकर Virat Kohli ने दिया रिएक्शन
Anushka Sharma fights post delivery hair fall, Virat Kohli reacts: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी बेटी वामिका (Vamika) की देखभाल में अपना समय बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा इन दिनों मां बनने के साइडइफेक्ट्स का सामना कर रही हैं। मां बनने के बाद से ही अनुष्का शर्मा अपने बालों से काफी परेशान हैं। वामिका के पैदा होने के बाद से ही अनुष्का शर्मा हेयरफॉल का सामना कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद अनुष्का शर्मा ने किया है। हालांकि अनुष्का शर्मा ने अपने बागों को गिरने से रोकने के लिए इलाज भी तलाश लिया है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने बालों को कटवा दिया है। कुछ समय पहले ही अनुष्का शर्मा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट हेटरकट साफ देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, मां बनने के बाद से ही मेरे बाल तेजी से गिर रहे थे। हेयरकट लेने के बाद अब मुझे अच्छा लग रहा है। मुझे ये आइडिया देने के लिए तुम्हारा धन्यवाद सोनम कपूर…। शेयर की गई तस्वीरों में अनुष्का शर्मा येलो ब्लाइट कलर के आउटफिट में पोज देती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा का ये हेयरकट उनके इस लुक पर काफी जंच रहा है। फैंस को अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे भी अनुष्का शर्मा के इस नए लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा की तस्वीरों पर विराट कोहली ने हार्ट शेप इमोजी बनाई है।
देखें अनुष्का शर्मा की तस्वीरें-
अनुष्का शर्मा की हमशक्ल जूलिया माइकल्स ने भी अदाकारा के लुक की तारीफ के पुल बांधे हैं। अनुष्का शर्मा का नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। बता दें मां बनने के बाद बालों का झड़ना एक आम बात है। अक्सर महिलाओं को बालों की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। हालांकि अनुष्का शर्मा ने इस परेशानी का हल निकाल लिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3h57IXf
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment