2022 में इन दो फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे Shah Rukh Khan?

Shah Rukh Khan Will Seen in 2 Movies in 2022: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आखिरी बार आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' (Zero) में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। फिल्म से मेकर्स को ही नहीं बल्कि शाहरुख खान को काफी उमीदें थीं लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। तभी से फैंस शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। बीते कई दिनों से आ रहीं रिपोर्ट्स में दवा किया गया है कि शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्म 'पठान' (Pathan) की शूटिंग शुरू कर दी है।

एक टैब्लॉइड के अनुसार, शाहरुख 2022 में एक और रिलीज की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के 2022 के फर्स्ट हाफ में रिलीज होने की उम्मीद है। यही नहीं साउथ के मशहूर डायरेक्टर अत्ली या फिर राजकुमार हिरानी के साथ उनकी आने वाली 2022 में फर्स्ट हाफ के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उम्मीद की जा रही है कि ये दिवाली या फिर क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज की जाए।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सारी चीजें कोरोना वायरस की स्थिति सुधारने पर निर्भर करती हैं। अगर चीजें ऐसी ही बनी रहीं, तो मेकर्स दूसरा फैसला भी ले सकते हैं लेकिन एक बात तय है कि शाहरुख खान 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका जरुर करेंगे। हाल ही में अभिनेता ने यशराज स्टूडियो मुंबई में 'पठान' के एक सीक्वेंस की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अगर स्थिति नियंत्रण में आती है तो अगले शेड्यूल के लिए शाहरुख खान यूरोप के लिए रवाना हो जाएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jvMlBl
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म