Good Bye के सेट से लीक हुई Amitabh Bachchan-Rashmika Mandanna की फैमिली फोटो

Amitabh Bachchan-Rashmika Mandanna family photo from Goodbye goes viral: बॉलीवुड फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय (Goodbye) की शूटिंग दोबारा मुंबई में शुरू हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग पर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद ब्रेक लग गया था। अब मामले में थोड़ा सुधार होते ही मुंबई नगरिया दोबारा पटरी पर लौटने की कोशिश में है। जिसकी वजह से ही दोबारा फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू होने लगी है। अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक विकास बहल की ये फिल्म भी फ्लोर पर लौट आई है।

इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रही है। इस बीच फिल्म के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। जोकि एक फोटोफ्रेम है। जिसमें अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता समेत बाकी कलाकार परिवार के रूप में एक साथ फोटो क्लिक करवाते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा बताया जा रहा है। साथ ही इस तस्वीर से फिल्म के कलाकारों के फर्स्ट लुक का खुलासा भी हो गया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को आप यहां देख सकते हैं।

 

बता दें कि रश्मिका मंदाना इस फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन की बेटी के किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही उनकी मां के किरदार में अदाकारा नीना गुप्ता भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा टीवी स्टार शिविन नारंग, पावेल गुलाटी, साहिल मेहता और टीटू वर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म को एकता कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। ये किरिक पार्टी स्टार रश्मिका मंदाना की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म मिशन मजनू को भी साइन कर चुकी हैं। जिसकी शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है। इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस अपनी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा को लेकर भी दर्शकों के बीच पहुंचने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3qqfuPx
https://ift.tt/2T3XDSp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म