Akshay Kumar की हीरोइन का पीछा करता था एक शख्स, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR और कहा 'उसने मेरे साथ...'
Nikita Rawal File An FIR Against A Stalker: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक निकिता रावल (Nikita Rawal) एक स्टाकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर सुर्खियों में आई हैं। बीते कई दिनों एक लड़का निकिता का पीछा करता था। हाल ही में एक्ट्रेस ने उस लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो हर इवेंट में उनका पीछा कर रहा था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपने चौकीदार के माध्यम से उसे चेतावनी दी है लेकिन उसने पीछा करना बंद नहीं किया। इसलिए मजबूर होकर उन्हें शिकायत करनी पड़ी।
आईएएनएस से बात करते हुए निकिता ने कहा, 'मैंने अपने चौकीदारों और अपने ड्राइवर के माध्यम से उस लड़के कई बार वार्निंग दी लेकिन लड़के की समझ में नहीं आया। इससे मेरे माइंड पर इफेक्ट पड़ रहा था और मुझे ये बातें परेशान कर रही थीं। मुझे यह कदम उठाना पड़ा और मुझे उम्मीद है कि वो लड़का ये सब बंद कर देगा और अपने काम पर फोकस करेगा।'
निकिता ने आगे कहा, 'जिसने भी किया है या कर रहा था वो अब चालू नहीं है। जीवन में किसी के पीछे दौड़ने के अलावा और भी बहुत कुछ है। इसलिए अपने काम पर ध्यान देते हुए उसे प्राथमिकता दें। सुरक्षित रहें और जब भी संभव हो टीका लगवाएं।'
निकिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा हैं। निकिता ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला', 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल', 'ब्लैक एंड वाइट' और 'अम्मा की बोली' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। निकिता जल्द ही फिल्म 'रोटी कपड़ा और रोमांस' में अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ddv6kb
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment