Exclusive: अक्टूबर से Takht की शूटिंग शुरू करेंगी Kareena Kapoor Khan!!

Kareena Kapoor Khan to start Takht: कोरोना वायरस महामारी की वजह से ज्यादातर स्टार्स इन दिनों ब्रेक पर हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सभी कलाकारों को घर बैठने को मजबूर कर दिया था। हालांकि अब समय आ गया है कि एक्टर्स शूटिंग सेट पर लौटें ताकि वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स शुरू कर पाएं। अगर बात करीना कपूर खान की करें तो सुनने में आ रहा है कि वो इस साल अक्टूबर के महीने से अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर खान इस साल अक्टूबर के महीने से करण जौहर (Karan Johar) के बैनर में बनने वाली फिल्म शुरू कर देंगी। करीना कपूर खान को लेकर करण जौहर ने तख्त (Takht) नाम की फिल्म का ऐलान किया था, जो कि एक मल्टीस्टारर है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी हैं।

तख्त को लेकर कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि यह बंद हो गई है लेकिन करण जौहर ने मीडिया को साफ कर दिया है कि तख्त को बंद नहीं किया गया है बल्कि इसे कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया गया है। सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को जानकारी दी है कि अगर सबकुछ ठीक रहता है तो करण जौहर जल्द ही तख्त की शूटिंग शुरू कर देंगे।

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी करीना कपूर खान

अदाकारा करीना कपूर खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी से पहले ही आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर दी थी। यह फिल्म बीते साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से यह अब तक रिलीज नहीं हो पायी है। फिल्म का कुछ हिस्सा वायरस की वजह से शूट नहीं हो पाया था, जिसके मेकर्स जल्द ही शूट कर लेंगे। करीना कपूर खान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Udp648
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म