Karan Johar ने किया अपकमिंग फिल्म का ऐलान, पर्दे पर दिखाएंगे अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ाने वाले देश के महान वकील की कहानी
फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) कई सारे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वे अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तले कई वेब सीरीज और फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। मंगलवार को करण ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। अपनी अपकमिंग फिल्म में करण जौहर भारत के महान वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर (C. Shankaran Nair) की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी करेंगे।
फिल्म की कास्ट और बाकी डीटेल्स अभी साझा नहीं की गई हैं। करण जौहर ने ट्वीट कर इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी। करण जौहर ने लिखा, 'एक ऐतिहासिक शख्सियत सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बहुत रोमांचित और गर्वित हूं। इसका डायरेक्शन करण सिंह त्यागी करेंगे। फिल्म और कास्ट से जुड़ी जानकारियां जल्द ही शेयर की जाएंगी।' देखिए करण जौहर का ट्वीट...
Extremely excited and honoured to be bringing the untold story of C. Sankaran Nair, a historic man to the big screens. Directed by @karanstyagi. pic.twitter.com/klJgD1FNZp
— Karan Johar (@karanjohar) June 29, 2021
ये फिल्म रघु पलट और पुष्पा पलट की मशहूर किताब 'द केस दैट शूक द एंपायर' (The Case That Shook the Empire) पर आधारित है। इस किताब में लेखकों ने जलियावाला बाग हत्याकांड और उसकी कोर्टरूम सच्चाई को लोगों के सामने पेश किया है। आपको बता दें कि सी. शंकरन नायर एक वकील और राजनेता थे। भारत के मशहूर वकील नायर ने कई मौकों पर ब्रिटिश हुकूमत का सामना किया। साल 1919 में हुए जलियावाला बाग हत्याकांड की सुनवाई के दौरान नायर ने कोर्ट में अंग्रेजी हुकूमत की धज्जियां उड़ाई थीं। बात करें करण जौहर के बाकी प्रोजेक्टस की तो करण कई सारी फिल्में और वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। हाल ही में वे कार्तिक आर्यन को 'दोस्ताना 2' से बाहर करने के लिए चर्चा में आए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xatnnQ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment