Alia Bhatt ने पूरी की 'Gangubai Kathiawadi' की शूटिंग, एक्ट्रेस की ये फिल्में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल!

Alia Bhatt completes SLB's Gangubai Kathiawadi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे तक अटकी रही थी। आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली दोनों ही कोरोना वायरस की चपेट में भी आ गए थे। हालांकि ठीक होने के बाद दोनों ने फिल्म की शूटिंग को खत्म कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए हर संसाधन को एक साथ वापस इकट्ठा करने के बाद मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में शूटिंग समाप्त हो गई है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) में आलिया भट्ट के अलावा विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगीं। अजय देवगन (Ajay Devgn) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जो एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित मुंबई के माफिया क्वींस की किताब पर आधारित है और 'गंगा' उर्फ गंगूबाई के जीवन का दर्शाती करती है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसी गंगा गंगूबाई बन जाती है और कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया पर राज करती है।

इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) के लिए भी तैयारी कर रही है, जो कि उनके अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत बनाई जा रही है। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह दिखने वाली एक तस्वीर साझा की थी। 'डार्लिंग्स' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अलावा आलिया भट्ट के पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) और एसएस राजामौली की 'आरआरआर' (RRR) जैसी फिल्में हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vYI5Nf
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म