Badhaai Ho स्टार Angira Dhar ने Anand Tiwari संग चोरी-छिपे लिए सात फेरे, शादी के दो महीने बाद बताई सच्चाई
Badhaai Ho Star Angira Dhar ties a knot with Anand Tiwari, View Photos: कोरोना काल में बॉलीवुड सितारे अपनी जिंदगी के अहम फैसले लेने से जरा भी नहीं कतरा रहे हैं। बॉलीवुड में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में बॉलीलुवड अदाकारा यामी गौतम ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को हैरत में डाल दिया था। इसी बीच बॉलीवुड की एक और हसीना ने सात फेरे ले लिए हैं। यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म बधाई हो (Badhaai Ho ) में नजर आ चुकी अदाकारा अंगीरा धर (Angira Dhar) की जिन्होंने बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आनंद तिवारी के साथ गुपचुप शादी कर ली है।
अंगीरा धर ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए अंगीरा धर ने बताया कि उन्होंने आनंद तिवारी (Anand Tiwari) के साथ 30 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। यानी अंगीरा धर यामी गौतम से करीब एक महीना पहले ही दुल्हन बन गई थीं। अंगीरा धर ने फैंस से ये बात छिपाई।
अंगीरा धर की शादी को करीब 2 महीने होने को जा रहे हैं। शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अंगीरा धर ने लिखा, '21 अप्रैल 2021 को मैंने आनंद तिवारी के साथ शादी कर ली थी। शादी के समारोह में कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। हम दोनों की दोस्ती का रिश्ता अब बदल चुका है। जीवन में अब सब लोग अनलॉक होने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में हमने भी अपनी खुशियों को अनलॉक करने का फैसला कर लिया है।'
देखें अंगीरा धर की शादी की तस्वीरें-
तस्वीरों में अंगीरा धर लाल रंग की बनारसी साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं सफेद शेरवानी में आनंद तिवारी भी कमाल लग रहे हैं। तस्वीर में अंगीरा धर और आनंद तिवारी एक दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। अंगीरा धर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gVDcA4
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment