शादी करते ही बढ़ी Kajal Aggarwal की मांग, एक फिल्म के लिए मिलने लगे इतने करोड़
Makers Pay 2 Crores to Kajal Aggarwal for Uma: साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों बड़ी सावधानी के साथ फिल्मों का चुनाव कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'उमा' नामक एक महिला केंद्रित हिंदी फिल्म करने के लिए तैयार हुई हैं। आने वाले दिनों में इस फिल्म की शूटिंग कलकत्ता में होगी। बड़ा अपडेट यह कि इस फिल्म के लिए काजल अग्रवाल को मोटी रक दी गई है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक काजल अग्रवाल को इस फिल्म के लिए मेकर्स ने 2 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। बताया जा रहा कि अब के फिल्मी करियर में काजल को पहली बार इतनी मोटी रकम ऑफर हुई है। हालांकि काजल जल्द ही तमिल फिल्म 'पेरिस पेरिस' में नजर आएंगी, जो कंगना रनौत की हिट फिल्म 'क्वीन' की रीमेक है। किन्हीं कारणों से फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। तब से काजल बड़ी सावधानी के साथ फिल्में चुन रही हैं। एक्ट्रेस ने तेलुगु में पांच से छह महिला-केंद्रित फिल्मों को करने से इनकार कर दिया था, जिसमें पौराणिक फिल्म 'सूरपनाका' भी शामिल थी।
काजल अग्रवाल ने विभिन्न भाषाओं में चिरंजीवी से लेकर महेश बाबू, विशाल से कार्थी और अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन जैसे कई बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर खुद के लिए एक जगह बनाई है। हालांकि, गौतम किचलू के साथ शादी रचाने के बाद एक्ट्रेस ने अपना गेम प्लान बदल दिया है और रिजल्ट की चिंता किए बिना ज्यादा से ज्यादा फिल्में की प्लानिंग बना रही है।
काजल अग्रवाल जल्द ही आचार्य में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के अपोजिट नजर आएंगी। उनके पास प्रवीण सत्तारू के निर्देशन में बन रही फिल्म भी है। इस फिल्म में काजल के साथ नागार्जुन लीड रोल में दिखाई देंगे। काजल इस समय बैलेंसिंग एक्ट करने की कोशिश कर रही हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3juE8xj
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment