Tiger Shroff ने 'Heropanti 2' के लिए कसी कमर, इस दिनों से शुरू करेंगे शूटिंग
Tiger Shroff Start Shooting From Tomorrow For Heropanti 2: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। इन फिल्मों में से एक अभिनेता की एक्शन एंटरटेनर 'हीरोपंती 2' है, जिसकी तैयारियां टाइगर श्रॉफ ने शुरू कर दी हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि टाइगर श्रॉफ की की बड़ी फैन फॉलोइंग उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित रहती है। अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है कि वो 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) की शूटिंग कल से शुरू करने जा रहे हैं।
टाइगर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन के दौरान यह खुलासा किया। सेशन के दौरान अभिनेता के फैंस में से एक ने उनसे उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि अगला प्रजेक्ट 'हीरोपंती 2' है। जब उनसे पूछा गया कि वह फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेंगे, तो टाइगर ने कहा कि वह अहमद खान निर्देशित फिल्म की शूटिंग कल से शुरू करेंगे। उन्होंने आगे खुलासा किया कि वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फैंस ने यह भी पूछा था कि वह अपने आने वाले किस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। इस पर टाइगर ने जवाब दिया, 'हीरोपंती 2, गणपथ पार्ट 1, रेम्बो 1 और बागी 4 में किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है।'
'हीरोपंती 2' की बात करें तो, साजिद नाडियाडवाला निर्देशित टाइगर की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है। इस फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) भी लीड रोल में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद तारा के साथ टाइगर की दूसरी फिल्म होगी। टाइगर को आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई 'बाघी 3' में श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे के साथ देखा गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3qAztuZ
https://ift.tt/35Zbe08

Comments
Post a Comment