KRK ने Mika Singh को बताया रियल 'गे', ट्वीट करते लिखा, 'मर्द तो ऐसी हरकते नहीं करते...'

KRK Calls Mika Singh 'Real Gay': बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान उर्फ ​​केआरके (Kamaal R Khan) अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों केआरके लगातार बॉलीवुड के सेलेब्स पर निशाना साध रहे हैं। इन सेलेब्स में एक नाम मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) भी है। मीका सिंह ने कुछ दिनों पहले 'केआरके कुत्ता' नामक एक गाना जारी किया था। इसके बाद केआरके ने भी सोशल मीडिया पर मीका सिंह की आलोचना करते हुए उन्हें 'सुअर' कहा। हाल ही में केआरके ने मीका सिंह पर अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने मीका सिंह को कोसते हुए होमोफोबिक संदर्भ का इस्तेमाल किया। केआरके ने मीका सिंह को रियल गे बताया है।

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मीका सिंह की फिर से खिंचाई की। उन्होंने ट्वीट किया, 'मीका सुअर सिंगर हर दूसरे दिन मुझे फोन कर रहे हैं और मेरे बच्चों को लेकर मुझे धमका रहे हैं। इसका मतलब है कि वह एक रियल गे है। क्योंकि मर्द तो ऐसे व्यवहार नहीं करते! अगर औकात नहीं है मर्द की तरह लड़ने की, तो बाथरूम में मैं छुप जा! जैसे तू हमेश करता है। ये ही तेरी औकात है नामर्द!' केआरके ने आगे बढ़कर मीका सिंह को खुली चुनौती दी है। उन्होंने मीका को अपने बाथरूम में छिपने के लिए कहा और दावा किया कि मीका हमेशा यही करते हैं।

इससे पहले कमाल आर खान ने खुलासा किया था कि उनके बच्चे बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा किया कि उनके बच्चे भी उनकी रिव्युज के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। कमाल आर खान ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे बच्चे न तो हिंदी बोलते हैं और न ही हिंदी फिल्में देखते हैं। वे बॉलीवुड के फैन नहीं हैं, इसलिए वो बॉलीवुड न्यूज भी फॉलो नहीं करते हैं। इसलिए वे मेरे रिव्युज, मेरी न्यूज और बॉलीवुड में मेरी एक्टिविटी के बारे में नहीं जानते हैं।' उन्होंने कहा कि उनके बच्चे बॉलीवुड के फैन नहीं हैं, इसलिए वे इससे जुड़ी खबरों को भी फॉलो नहीं करते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3hkwSRX
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म