Sara Ali Khan के साथ फिर से लिपलॉक करते नजर आएंगे Kartik Aaryan? हाथ लगी इस बड़े बैनर की फिल्म

Sara Ali Khan and Kartik Aaryan In Sajid Nadiadwala's Next: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) बीते साल इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' (Love Aaj Kal 2) में नजर आए थे। ये फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'लव आजकल' का सीक्वल थी। कार्तिक और सारा की ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई ना कर पाई हो लेकिन फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म में दिखाई देगी।

ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक और सारा साजिद नाडियाडवाला के अगले प्रोडक्शन के लिए फिर से एक साथ आ सकते हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि एक नई रोमांटिक फिल्म आने वाली है और इसके लिए दोनों कलाकारों पर विचार किया जा रहा है। सूत्र ने कहा, 'प्रोडक्शन हाउस सारा को साइन करने के लिए उत्सुक है और अब फिल्म के लिए उनसे संपर्क करने की प्लानिंग की जा रही है।' साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 'सिम्बा' एक्ट्रेस को प्रोडक्शन हाउस जल्द ही अप्रोच कर सकता है।

इन खबरों के बीच साजिद नाडियाडवाला ने कार्तिक के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' की घोषणा कर दी है। फिल्म का निर्देशन समीर विधवान्स ने किया है। इसके अलावा 'पति पत्नी और वो' अभिनेता की नेटफ्लिक्स थ्रिलर 'धमाका' और हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' भी पाइपलाइन में है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो नाडियाडवाला की फिल्म सफल रही, तो फैंस को उनकी पसंदीदा जोड़ी कार्तिक और सारा एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखने को मिलेगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/361IIuQ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म