Irrfan Khan की कमी को पूरा करेगा बेटा Babil Khan, हाथ लगी इस धांसू निर्देशक की फिल्म !!

Irrfan Khan's son Babil Khan gets his bollywood film with Shoojit Sircar: दिवंगत फिल्म अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) भी अपने पिता की तरह जल्दी ही बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। दिग्गज फिल्म अभिनेता के बेटे बाबिल खान के हाथ एक नामी फिल्म निर्देशक की फिल्म लगी है। दिवंगत फिल्म स्टार इरफान खान के बेटे बाबिल खान को निर्देशक शूजित सरकार (Shoojit Sircar) की फिल्म मिली है। जिसे निर्माता रॉनी लाहिरी प्रोड्यूस करेंगे।

इस बात की जानकारी बाबिल खान ने अपने सोशल मीडिया पर निर्माता-निर्देशक के साथ फोटो शेयर करके दी है। उन्होंने ये फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'लेजेंड्स के साथ काम करके धन्य हुआ।' बाबिल खान की ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

 

दिलचस्प बात ये है कि निर्माता-निर्देशक शूजित सरकार और रॉनी लाहिरी दिवंगत फिल्म स्टार इरफान खान के साथ पीकू जैसी सुपरहिट फिल्म भी दे चुके हैं। ऐसे में ये गठजोड़ बेहद खास होने वाला है। इन तस्वीरों को रॉनी लाहिरी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'आपकी विरासत को आगे ले जाना हमारा सौभाग्य है इरफान सर। आपके जैसे लेजेंड के साथ काम किया और बाबिल के साथ काम कर रहे हैं।' रॉनी लाहिरी की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।

बता दें निर्देशक शूजित सरकार इन दिनों फिल्म स्टार विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह को पूरा करने में व्यस्त हैं। इससे पहले निर्देशक वरुण धवन स्टारर फिल्म अक्टूबर लेकर दर्शकों के बीच पहुंचे थे। उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। बावजूद इसके फिल्म को काफी क्रिटिकल एक्लेम मिला था। अब निर्देशक बाबिल खान के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में बिजी हो गए हैं। इस बीच, बाबिल खान अपना एक्टिंग डेब्यू नेटफ्लिक्स फिल्म क्वाला के जरिए कर रहे हैं। इस फिल्म में बाबिल खान के साथ अदाकारा तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2T1D4pP
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म