Shah Rukh Khan ने दोबारा शुरू की Pathan की शूटिंग, फैंस ने फैनमेड पोस्टर शेयर करते हुए कहा ‘अब खेला होबे..’

SRK restarts Pathan Shooting: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 25 जून से अपनी नई फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। फिल्म पठान में शाहरुख खान एक स्पाई का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर आने से पहले शुरू हुई थी। जैसे ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर टूटना शुरू हुआ और सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की यशराज बैनर ने फिल्म की शूटिंग भी रोक दी। अब कोरोना का प्रकोप कम होता दिख रहा है, जिस कारण मेकर्स ने दोबारा पठान की शूटिंग शुरू करने का फैसला लिया है।

फिल्म पठान के सेट से शाहरुख खान की कार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनसे साफ हो गया है कि किंग खान अब पूरे मन से पठान की शूटिंग में लग गए हैं।

फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), जॉन अब्राहम (John Abraham) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) भी नजर आएंगे। खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम बहुत ही जल्द किंग खान के साथ पठान की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म के मेकर्स ने पूरी प्लानिंग के साथ पठान की शूटिंग दोबारा शुरू की है। वो कलाकारों को जरूरत के मुताबिक सेट पर बुलाएंगे ताकि भीड़ से बचा जा सके।

सलमान खान का होगा कैमियो:

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान में सलमान खान (Salman Khan) का स्पेशल कैमियो होगा। निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने पठान और टाइगर को एक साथ पेश करने का फैसला किया है। वो भी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की तरह यशराज बैनर का एक स्पाई यूनिवर्स बनाने की राह पर हैं। सलमान खान फिल्म पठान के आखिर में शाहरुख खान की मदद करने हैलीकॉप्टर पर आएंगे। इस एक्शन सीक्वेंस पर यशराज बैनर करोड़ों रुपये खर्च करने वाला है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3jhghB8
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म