Dilip Kumar को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, फिर एक बार हुई सांस लेने में तकलीफ

Dilip Kumar Again Hospitalized Due to Breathlessness: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को एक बार फिर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को सीधे अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और वो ठीक हैं।

छुट्टी के लगभग दो सप्ताह बाद मंगलवार को उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से जुड़े सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण कल दिन में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र और हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने को देखते हुए परिवार ने उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाने का फैसला किया। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं ताकि डॉक्टर उसकी निगरानी कर सकते हैं।'

इससे पहले भी सांस लेने में तकलीफ के बाद दिलीप कुमार को 6 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने एक बयान में कहा, 'उनके फेफड़ों से पानी निकाल दिए जाने के बाद 11 जून को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।' 11 जून को अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए एक ट्वीट में उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने लिखा था, 'आपके प्यार और स्नेह और आपकी प्रार्थनाओं के साथ दिलीप साहब अस्पताल से घर जा रहे हैं। भगवान की असीम दया और डॉ गोखले, पारकर, डॉ. अरुण शाह और हिंदुजा खार की पूरी टीम ने उनकी खूब देखभाल की।'

दिलीप कुमार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के नाम से भी जाना-जात हैं। अभिनेता ने अपने करियर में कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, शक्ति, नया दौर और राम और श्याम जैसे कई सुपरहिट फिल्में दी हैं है। उन्हें आखिरी बार 1998 की फिल्म 'किला' में देखा गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3x65Kws
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म