Salman Khan ने एक बार फिर दिखाई दरियादिली, सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए 1500 रुपये

Salman Khan Gave Financially Help To Cine Workers: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने इंडस्ट्री में कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों की हमेशा मदद की है। सलमान खान बॉलीवुड की उन हस्तियों में एक हैं, जो इस कठिन समय में अभी भी जरूरतमंदों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' स्टार एक बार फिर बॉलीवुड के सिने वर्कर्स की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने सिने वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का अपना वादा पूरा किया है।

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने अपनी कमिटमेंट को निभाया है। अभिनेता ने विभिन्न विभागों के वर्कर्स के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, 'सलमान खान बॉलीवुड के बड़े दिल वाले अभिनेताओं में से एक हैं। जब भी हमें किसी भी सपोर्ट की जरूरत होती है, उन्होंने हमारी मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।'

उन्होंने आगे कहा, 'सलमान खान ने पहले लॉकडाउन में भी हमारे सदस्यों की मदद की थी और हम उनके आभारी हैं। उसने हमसे कहा है कि वह फ्यूचर में भी हमारे कार्यकर्ताओं की मदद करते रहेंगे।' पिछले साल सलमान खान ने दिहाड़ी मजदूरों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया था। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों के खाते में तीन-तीन हजार रुपये ट्रांसफर किए थे।

बताते चलें सलमान खान को आखिरी बार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में देखा गया था। यह फिल्म लोगों के बीच हिट रही थी। इसमें जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा लीड रोल में थे। इसके फिल्म के बाद सलमान खान ने 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की भिड़ंत इस बार बड़े पर्दे पर बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी से होती दिखाई देगी। इसके अलावा सलमान खान जल्द ही 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में दिखाई देंगे। हाल ही में यह बताया गया था कि वह जुलाई में दो नए बड़े बजट की फिल्मों की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो तमिल फिल्म 'मास्टर' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xbieCU
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म