Kirti Kulhari ने पति Saahil से अलग होने पर किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं 'मैंने बहुत कोशिश...'
Kirti Kulhari Talk About on her separation from husband Saahil: बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। कीर्ति ने सोशल मीडिया पर पति साहिल सहगल (Saahil Sehgal) से अलग होने की घोषणा करते हुए सुर्खियां बटोरीं। घोषणा के महीनों बाद कीर्ति कुल्हारी ने एक इंटरव्यू में साहिल सहगल के साथ अपनी शादी को खत्म करने को लेकर बात की है।
ईटाइम्स के साथ बात करते हुए 'मिशन मंगल' एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने साहिल के साथ अपनी शादी को खत्म करने के बात में बात की और कहा कि उन्होंने इस शादी से बहुत कुछ सीखा है। कीर्ति कुल्हारी ने कहा, 'हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और अपनी लाइफ में हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे। अगर मैं इस बात में बात करूं तो फैक्ट यह है कि मैंने इस शादी में बहुत कुछ सीखा है। साहिल की हमेशा एक बड़ी भूमिका होगी और आज मैं जहां हूं। अब चाहे वो प्रोफेशनल और पर्सनल, उसमें भी साहिल की बहुत बड़ी भूमिका रही है। फिर चाहे एक साथ नहीं रहने का निर्णय ही क्यों ना हो।'
कीर्ति के अनुसार उनके पिता ने एक्ट्रेस के फैसले का समर्थन किया था जबकि उसकी मां कम से कम कुछ समय के लिए चाहती थी कि वह शादी जारी रखे।एक्ट्रेस ने बताया, 'इस शादी में रहते हुए मैं शांति से नहीं रह पा रही थी। ये सब चीजें मुझे शांत रहने की बजाय इससे दूर ले रही थीं।' कृति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शादी को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नहीं कर सकीं। जब पति अलग होने के कारण के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि उनके करीबी लोग इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि उनके वैवाहिक संबंधों में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वह पब्लिक में इन चीजों पर चर्चा नहीं करना चाहती हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3gQXtqC
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment