Salman Khan से पंगा लेकर उड़े KRK के होश, खुद डिलीट कर डाले सारे वीडियो
KRK deletes all videos against Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कमार आर खान (KRK) के बीच कानूनी जंग जारी है। इस बीच कमाल राशिद खान (केआरके) ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ अपने यू-ट्यूब पर डाले सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। बिग बॉस फेम एक्टर और यूट्यूबर केआरके ने एक ट्वीट कर बताया है कि ऐसा उन्होंने अपनी इच्छा से किया है। इसके बाद भी वो सलमान खान के खिलाफ अपनी लड़ाई कोर्ट में जारी रखेंगे।
केआरके ने ट्वीट कर लिखा, ‘डियर सलमान खान, मैंने अपनी इच्छा से आपके सभी वीडियो हटा दिए हैं क्योंकि मैं आपको और दूसरों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचाना चाहता हूं। मैं आपके खिलाफ कोर्ट में केस लड़ता रहूंगा। अगर मुझे कोर्ट से इजाजत मिलती है तो, मैं आपकी भविष्य की फिल्मों के रिव्यू करता रहूंगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
इसके बाद केआरके ने एक ट्वीट करके ये भी साफ किया कि अगर सलमान खान की टीम चाहे तो उनके यू-ट्यूब के सभी वीडियोज देखकर, किसी भी वीडियो में अगर कुछ बुरी बात है तो वो भी डिलीट करने की अपील कर सकती है। केआरके ने लिखा, ‘आपकी टीम मुझे बता सकती है, अगर मेरे चैनल पर किसी भी और वीडियो में कुछ ऐसा है जिसने आपको चोट पहुंचाई है तो वो भी मैं डिलीट कर दूंगा।’ केआरके के ये ट्वीट्स आप यहां देख सकते हैं।
Dear @BeingSalmanKhan I have voluntarily removed all my videos about you coz I don’t want to hurt you or anybody else. I will continue fighting case against you in the court. I will only review your future films if I will get permission from the court. All the best for future.
— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2021
Your team can notify me if I have left any video on my channel which offends you, so that I can delete that video also.
— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2021
बता दें कि कमार राशिद खान ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज के बाद एक रिव्यू वीडियो शेयर किया था। इसमें केआरके ने सलमान खान के खिलाफ न सिर्फ बुरी बातें कहीं बल्कि उनकी एनजीओ संस्था बीईंग ह्यूमन को फ्रॉड तक बता दिया था। जिसके बाद गुस्से में आकर सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। अब ये मामला कोर्ट में है। जहां कोर्ट ने केआरके पर सलमान खान के खिलाफ टिप्पणी करने पर रोक लगा दी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3h7gN1M
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment