Yami Gautam ने फ्लॉन्ट किया खूबसूरत डायमंड मंगलसूत्र !! हिमाचली दुल्हन को सजाती दिखी छोटी बहन
Yami Gautam flaunts her beautiful diamond Mangalsutra: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने हाल ही में 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम फिल्म निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ शादी रचाई है। इसके बाद ये कपल अपनी फोटोज के जरिए हर किसी का ध्यान खींच रहा है। बीते दिन ही एक्ट्रेस अपने होमटाउन से वापस मुंबई शहर लौटी हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस की खूबसूरत फोटोज पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाई रही। यामी गौतम ने पूरे रीति-रिवाज के साथ पारंपरिक अंदाज में अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी।
अब एक्ट्रेस की एक तस्वीर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में यामी गौतम नई-नवेली दुल्हन के रूप में दिख रही हैं। जिन्हें उनकी बहन सुरीली अपने हाथों से सचा रही है। फोटो में यामी गौतम हरे रंग की सिल्क साड़ी के साथ सिंदूर और लंबे झूमके पहने दिख रही हैं। साथ ही, इस तस्वीर में अदाकारा अपना खूबसूरत डायमंड मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। जिस पर हर किसी की निगाह टिक गई है। ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।
इस फोटो को यामी गौतम की बहन सुरीली ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए सुरीली ने लिखा है, 'अपनी खूबसूरत बहन को अपने हाथों से सजाने का सुख।' सुरीली की इस पोस्ट पर खुद एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कमेंट कर लिखा, 'तुमने जो कुछ किया है उसका शुक्रिया जिंदगी भर नहीं कर सकती। तुम मेरी वन मैन आर्मी हो।'
बता दें कि यामी गौतम की तरह ही उनकी छोटी बहन सुरीली गौतम भी एक एक्ट्रेस है जो पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं, सुरीली गौतम मशहूर पंजाबी कॉमेडी स्टार जसपाल भट्टी की बहू भी है। उन्होंने दिवंगत कॉमेडी स्टार जसपाल भट्टी के बेटे जसराज सिंह भट्टी से शादी की है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3qty4q2
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment