Exclusive: गांधी जयंती तक का इंतजार नहीं करेंगे Sooryavanshi मेकर्स!! स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करेंगे धमाका
Sooryavanshi to release on independence day: कोरोना वायरस महामारी ने सिनेमाघर मालिकों को बहुत घाटा पहुंचाया है। बीच के कुछ महीने छोड़ दिए जाएं तो पिछले डेढ़ साल से थिएटर्स पर ताला लगा हुआ है। हालात अब ऐसे हो चुके हैं कि बड़ी सिनेमाघर चेन्स को छोड़ दिया जाए तो कई छोटे सिनेमाघर बंद होने की कगार पर हैं। सिनेमाघर मालिकों की नजरें अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की सूर्यवंशी (Sooryavanshi) पर हैं, जिसकी सफलता की गारंटी इसके ट्रेलर ने ले ली है। फिल्म बिजनेस से जुड़े लोग सूर्यवंशी को जल्द से जल्द थिएटर में रिलीज करना चाहते हैं ताकि वो मुनाफा कमाना शुरू करें।
हालांकि कोरोना की वजह से बिगड़े हालातों ने मेकर्स के हाथ भी बांध दिए हैं। सूर्यवंशी के मेकर्स पिछले एक साल से फिल्म को रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोरोना की वजह से उनके मंसूबों पर पानी फिर जाता है।
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि सूर्यवंशी के मेकर्स स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कमद रखने की सोच रहे हैं। सूर्यवंशी देशभक्ति के रंग में लिपटी फिल्म है, जिस कारण मेकर्स को इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।
फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आएंगे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपना ही एक कॉप यूनिवर्स तैयार कर लिया है, जिसमें सिंघम और सिम्बा पहले से ही धमाल मचा रहे हैं। इन दोनों को अब सूर्यवंशी का साथ मिलने वाला है। रोहित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने कॉप यूनिवर्स में एक लेडी पुलिस ऑफिसर की एंट्री कराना चाहते हैं, जिसकी कहानी पर वो काम कर रहे हैं। इस फिल्म को भी वो बड़े स्तर पर शूट करेंगे। वैसे आप सूर्यवंशी को इस स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3zWeqYl
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment