Naseeruddin Shah की हालत गंभीर, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

Naseeruddin Shah is hospitalised due to pneumonia: दिग्गज फिल्म स्टार नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) को लेकर एक परेशान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। दिग्गज फिल्म अभिनेता को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे में एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की पत्नी रत्ना शाह पाठक (Ratna Shah Pathak) ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि नसीरुद्दीन शाह की हालत बीते कुछ वक्त से ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि फिलहाल नसीरुद्दीन शाह की तबियत ठीक है और वो रिकवर कर रहे हैं।

रत्ना शाह पाठक ने नसीरुद्दीन शाह की तबियत के बारे में बताते हुए कहा, 'नसीर साहब को निमोनिया हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके फेफड़ों में निमोनिया का एक पैच है। जिसकी जांच के लिए ही उन्हें 2 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल चिंता की बात नहीं है। उन्हें कोरोना या फिर कोई और बीमारी नहीं है।' नसीरुद्दीन शाह अभी अस्पताल में ही हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। इस बारे में डॉक्टर्स अभी फैसला करेंगे। अभिनेता के सेक्रेटरी जयराज ने जानकारी देते हुए कहा, 'नसीरुद्दीन शाह का इलाज जारी है। डॉक्टर्स इलाज में जुटे हुए हैं। उन्हें 1 या दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। उनकी हालत में सुधार आने पर ही डॉक्टर्स इस बारे में अगला फैसला करेंगे।'

बता दें नसीरुद्दीन शाह एक दिग्गज फिल्म अभिनेता हैं। वो 70 के दशक से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। नसीरुद्दीन शाह ने अपनी क्लासिक एक्टिंग के चलते इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। वो 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। नसीरुद्दीन शाह ने वो सात दिन, जाने भी दो यारों से लेकर वेडनेसडे जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3y5aMte
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म