Zoya Akhtar ने किया The Gully Grove Challenge लॉन्च, गली बॉय की तरह आम जनता को भी मिलेगा मौका
Zoya Akhtar and Reema Kagti launch The Gully Grove Challenge on social media: साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और रीमा कागती (Reema Kagti) की फिल्म गली बॉय (Gully Boy) ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में भी सफल रही थी। फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने रैपर बनकर फैंस का दिल जीत लिया था। गली बॉय में रणवीर सिंह ने एक आम लड़के का किरदार निभाया था जिसने अपने टैलेंट के दम पर संगीत की दुनिया पर राज किया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने हिंदी हिप-हॉप संगीत के लिए मार्ग प्रशस्त किया है और बहुत सारे अंडरग्राउंड कलाकारों को लाइम लाइट में पेश किया।
जोया अख्तर चाहती हैं कि गली बॉय की तरह ही देश भर के सभी नौजवानों को अपना हुनर दिखाने का एक मौका मिले ताकि उनका टैलेंट अंधेरे में गुम न हो। आज, जोया अख्तर और रीमा कागती की 'टाइगर बेबी फिल्म्स' ने सोशल मीडिया पर 'द गली ग्रोव चैलेंज' (The Gully Grove Challenge) लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को खुद को रचनात्मक रूप से पेश करने के लिए कहा है।
जोया अख्तर ने लोगों को चैलेंज दिया है कि लोग फिल्म गली बॉय के सुपरहिट गीत 'अपना टाइम आएगा' पर 30 सेकंड का रील वीडियो बना कर भेजे। इस वीडियो में रैपिंग, डांस, रनिंग, ड्राइविंग, कुकिंग सहित वह सब कुछ शामिल हो सकता है। बस लोगों को अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाने होंगे।
इस बारे में बात करते हुए जोया ने साझा किया, "सोशल मीडिया की शक्ति अभूतपूर्व है। इसने मुझे नीजी और डिवाइन से कनेक्ट किया और अब मुझे उम्मीद है कि उनकी साउंड मुझे आपसे जोड़ सकती है। गली ग्रूव चैलेंज के साथ संगीत और व्यक्तित्व का जश्न मनाया जाएगा। आप क्या पेश कर सकते है यह देखने का बेसब्री से इंतजार है।
देखें जोया अख्तर की पोस्ट-
जोया अख्तर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत गली बॉय का निर्देशन किया था। फिल्म को बुशयन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (BIFAN) में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का पुरस्कार मिला था। उन्हें 2019 में NETPAC सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म और कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Ug4d8s
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment